नेशनल चैम्बर ने आगरा में वैकल्पिक ऊर्जा को प्रोत्साहन हेतु,मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।

.
                                                                                                          
                                      
                             

      

 हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: शहर मै वैकल्पिक ऊर्जा के प्रयोग एवं सतत एवं पारिस्थितिक पर्यटन को प्रोत्साहन देने हेतु मॉडल सौर ऊर्जा पार्क की हो स्थापना।

नेशनल चैम्बर ऑफ इण्डस्ट्रीज एण्ड कॉमर्स यू0पी0 आगरा की ओर से श्री राजेश गोयल अध्यक्ष एवं राहुल जैन को-चेयरमेन विद्युत एवं पर्यटन विकास प्रकोष्ठ ने मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को 13 जून को पत्र लिखकर आगरा शहर में वैकल्पिक ऊर्जा को प्रोत्साहन देने एवं आगरा को सौर नगर के रूप में स्थापित करने हेतु छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वरुप एक मॉडल सोलर ऊर्जा पार्क की स्थापना हेतु  मांग की है।

इस सोलर ऊर्जा पार्क की स्थापना से आगरा वासियों को अक्षय ऊर्जा स्रोतों के विभिन्न रूपों के बारे में जागरूकता पैदा होगी और सामान्य रूप से शहरवासी इनके सहज उपयोग के प्रति शिक्षित भी होंगे। मॉडल पार्क की स्थापना से आगरा शहर मै राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों में आगरा शहर की छवि उज्जवल होगी तथा सतत पर्यटन एवं पारिस्थितिक पर्यटन को प्रतोसहन मिलेगा एवं आगरा शहरवासी पर्यावरण,परिस्थितिकी एवं प्राकर्तिक संसाधनों के प्रति संवेदनशील भी बनेंगे।

इस मॉडल सौर ऊर्जा पार्क को अक्षय ऊर्जा स्रोतों के विभिन्न रूपों के उत्पादन और उपयोग को केंद्र बिंदु में रख विकसित किया जाना चाहिए जिसमे हरियाली,रंगीन फूलों,आकर्षक फव्वारों और अद्वितीय झरनों के साथ सुंदर उद्यान हो। इस पार्क मै इनडोर और आउटडोर प्रदर्शनों के माध्यम से और कामकाजी मॉडल, इंटरैक्टिव गेम्स और क्विज़ के माध्यम से वैकल्पिक सौर ऊर्जा को व्यवहारिक तौर में दैनिक जीवन में उपयोग में लाये जाने का सन्देश शहर वासियों तक पहुँचाया जा सकता है । 

मॉडल सौर ऊर्जा पार्क के आकर्षणों में बच्चो के लिए, सौर संचालित खिलौना-कारें भी होनी चाहिए,जिनकी छतें बैटरी से चलने वाली सोलर सेल पावरिंग मोटर से बनी होती हैं। अन्य आकर्षण में एक कृत्रिम झील में सोलर बोट होनी चाहिए , जिसमे पर्यटक झील में सोलर/पैडल बोट का आनंद ले सकते हैं। इन सौर नाव की मोटर बैटरी द्वारा संचालित हो जो नाव की छत पर लगे सौर मॉड्यूल द्वारा चार्ज की जाती हो ।

आगरा शहर में इनर सिटी रिंग रोड के सहारे,आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा 612 हेक्टेयर क्षेत्रफल में ग्रेटर आगरा नामक टाउनशिप विकसित किया जा रहा है,जिसमे इस तरह का मॉडल सौर ऊर्जा पार्क का स्थापित किये जाने के लिए पर्याप्त एवं उपयुक्य स्थान है।