हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। अखिल भारतीय महिला परिषद की नगर शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को संजय प्लेस स्थित आहार रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नई कार्यकारिणी में उमा सिंह को अध्यक्ष, चित्ररेखा कटियार को उपाध्यक्ष, प्रेमलता मिश्रा को सचिव, सरोज प्रशांत को स्टैंडिंग कमेटी सदस्य तथा रजनी शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा ममता खन्ना, रूपा मेहरा, रश्मि कुलश्रेष्ठ, डॉ. सुषमा सिंह, पूनम तिवारी एवं चंद्रा महरोत्रा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
चुनाव प्रक्रिया का संचालन मधु कुलश्रेष्ठ ने चुनाव अधिकारी के रूप में किया। इस अवसर पर वर्षा खन्ना एवं मनीषा खन्ना भी उपस्थित रहीं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा महिलाओं के सामाजिक, शैक्षिक एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया।

