"तू ही रे दिल में" ज़ी टीवी पर दिखाई देंगी बाल कलाकार रिद्धि


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

मुम्बई : अपनी मासूमियत और अभिनय प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत रहीं हैं रिद्धिमनोरंजन जगत में बाल कलाकार रिद्धि अपनी प्रतिभा और मासूमियत के दम पर लगातार पहचान बना रही हैं। कम उम्र में ही उन्होंने अपने प्रभावशाली अभिनय से यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती।

रिद्धि अब तक कई वर्टिकल सीरीज़ और वेब सीरीज़ में अपनी अभिनय क्षमता का सफल प्रदर्शन कर चुकी हैं। हाल ही में वह ज़ी टीवी के आगामी धारावाहिक "तू ही रे दिल में" के प्रोमो में नज़र आईं, जिसमें उनके सहज और प्रभावशाली अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

लगन, मेहनत और अपने काम के प्रति समर्पण के बल पर रिद्धि ने कम समय में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स अपने नाम किए हैं। उनकी उपलब्धियां अन्य उभरते हुए बाल कलाकारों के लिए भी प्रेरणादायक हैं।

रिद्धि की मासूम मुस्कान, आत्मविश्वास और अभिनय प्रतिभा उन्हें मनोरंजन जगत का एक उभरता हुआ सितारा बना रही है। दर्शकों को उनसे भविष्य में और भी बेहतरीन प्रस्तुतियों की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि "तू ही रे दिल में" का प्रसारण 15 जून से ज़ी टीवी पर प्रतिदिन शाम 7:00 बजे किया जाएगा, जिसमें दर्शक बाल कलाकार रिद्धि के अभिनय का आनंद ले सकेंगे।

रिपोर्ट : शिव कुमार राजपूत