सत्ता,शक्ति और इंसानियत की सच्चाई दिखाएगी वेब सीरीज़ "जिसकी लाठी उसकी भैंस – Season 1"



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

मुम्बई। "एम के फिल्म्स एंड टेलीविजन प्रोडक्शन" के बैनर तले निर्मित वेब सीरीज़ "जिसकी लाठी उसकी भैंस – Season 1" जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है। यह वेब सीरीज़ समाज की उस वास्तविकता को दर्शाती है, जहां कई बार शक्ति, पैसा और प्रभाव न्याय एवं नैतिकता पर भारी पड़ते दिखाई देते हैं।

सीरीज़ के निर्माता एम के राजपूत ने बताया कि आज के दौर में अक्सर वही व्यक्ति प्रभावशाली माना जाता है जिसके पास शक्ति और संसाधन हों, जबकि वास्तविक महानता शक्ति के न्यायपूर्ण और जिम्मेदार उपयोग में निहित है। उन्होंने कहा कि यह वेब सीरीज़ केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के सामने एक ऐसा आईना है जो सत्ता, कानून और इंसानियत के बीच चल रहे संघर्ष को उजागर करती है।

वेब सीरीज़ के निर्देशक एम आर खान ने कहा कि वर्तमान समय में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में "जिसकी लाठी उसकी भैंस" जैसी स्थितियां देखने को मिलती हैं। इस कहानी के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि शक्ति का उद्देश्य दूसरों पर प्रभुत्व स्थापित करना नहीं, बल्कि उसका उपयोग समाज और मानवता के हित में होना चाहिए।

निर्देशक एम आर खान ने निर्माता एम के राजपूत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी टीम का निरंतर मार्गदर्शन किया और विषय की गंभीरता को समझने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से जुड़े कलाकारों, तकनीकी विशेषज्ञों और अन्य टीम सदस्यों ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य किया है।

वहीं निर्माता एम के राजपूत ने निर्देशक एम आर खान की रचनात्मक सोच और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनके निर्देशन ने कहानी को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी समाज को सोचने पर मजबूर करने वाली सार्थक कहानियों के निर्माण की उम्मीद जताई।

प्रोडक्शन: एम के फिल्म्स एंड टेलीविजन प्रोडक्शन

निर्माता : एम के राजपूत

निर्देशक : एम आर खान

वेब सीरीज़ : "जिसकी लाठी उसकी भैंस – Season 1"

मीडिया संपर्क : कृष्ण के शर्मा

रिपोर्ट - शिव कुमार राजपूत